हैप्पीनेस विमेन्स कलेक्टिव ने जरूरतमंद 101 परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए

नैनीताल l “ठंड के मौसम में कई परिवारों के पास ठंड से बचने के पर्याप्त संसाधन नहीं होते।किसी के जीवन में थोड़ी सी गर्माहट और मुस्कान देने की एक छोटी सी कोशिश हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा की गई कि ग्रामीण ठंड से परेशान न हो और सब सुरक्षित रहें।” 16 नवंबर को हैप्पीनेस विमेन्स कलेक्टिव, नैनीताल द्वारा ग्राम सिल्मोड़िया, जगयूडा , बजून के लोगों को इस वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद 101 परिवारों की सहायता हेतु कंबल, गर्म कपड़े ,गर्म टोपियाँ,मोजे एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
साथ ही ग्रामीणों का डॉ अभिनव गंगोला द्वारा “निशुल्क डेंटल चेकअप एवम उपचार “और संबंधित औषधियाँ का वितरण भी किया गया ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की रेशमा टंडन ,सुनीता वर्मा , मंजू नेगी,कविता जोशी,प्रेमलता गोसाईं ,संगीता शाह , सिम्मी अरोरा,सोनी अरोरा,कविता गंगोला,किरण टंडन,कामना कंबोज,वैशाली बिष्ट,बीना शर्मा ,शिखा साह,कविता सनवाल,ममता गंगोला,मधु बिष्ट,ज्योति मेहरा,मंजू बिष्ट सिंह ,पूजा शाही,पूजा मल्होत्रा, संध्या तिवारी,वंदनामेहरा, रीना सामंत,उमा कांडपाल ,रमा तिवारी,श्वेता अरोरा ,निम्मी कीर, बिमला काफल्टया जी ,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह जी का सहयोग रहा । हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव समूह ने जितेन्द्र साहनी,रमनजीत अरोरा,जीवंती गोस्वामी,भूपाल नयाल,सिल्मोड़िया ग्राम प्रधान कीर्ति,खुरपताल ग्राम प्रधान हँसी नेगी,मंजू कंसल,डॉ गीता तिवारी,ममता जोशी,भावना पांडे,मनीषा रावत,कृष्णा कंबोज ,उपासना कंबोज,सुदीप साह ,लतिका शाही को आभार व्यक्त किया है ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad