मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत किया जाएगा नैनीताल के हनुमानगढ़ी धाम का जीर्णोद्धार

नैनीताल l l उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित बाबा नीम करौली महाराज की तपोस्थली और आस्था के प्रमुख केंद्र हनुमानगढ़ी धाम अब नए कलेवर में नजर आएगा l लोनिवि ने जिर्णोद्धार के परामर्श लिए शासन को भेजा चार लाख का प्रस्ताव l राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का व्यापक सौंदर्यकरण किया जाएगा l इसका उद्देश्य हनुमानगढ़ी धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और सशक्त करना, साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है l हनुमानगढ़ी धाम कुमाऊं ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। हर वर्ष यहां भारी संख्या में भक्त भगवान हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचते हैं l बढ़ती भीड़ और सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए सरकार ने हनुमानगढ़ी धाम को मानसखंड मंदिरमाला मिशन के फेज- टू में हनुमानगढ़ी के समीप स्थित शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार को शामिल किया है l इस तरह किया जाएगा सौंदर्यीकरण
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया हनुमानगढ़ी के जीर्णोद्धार की परामर्श के चार लाख का प्रस्ताव भेजा गया है l परामर्श की राशि को स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर गठित किया जाएगा l परियोजना के तहत मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके l मंदिर परिसर और प्रवेश द्वार को पारंपरिक पहाड़ी स्थापत्य शैली में विकसित किया जाएगा, ताकि इसकी सांस्कृतिक पहचान बनी रहे l परिसर में बेहतर लाइटिंग, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई की पुख्ता सुविधाएं विकसित होंगी l साथ ही दर्शन व्यवस्था को और सरल बनाया जाएगा l सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, संकेतक बोर्ड और भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा l हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखने की योजना भी परियोजना का अहम हिस्सा है l इसके अलावा मानसखंड फेज- टू के तहत शीतला देवी मंदिर के सौंदर्यकरण और पार्किंग निर्माण की भी योजना तैयार की गई है l

यह भी पढ़ें 👉  राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 578वे दिन भी जारी रहा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad