नगर के दयानंद विद्या मंदिर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

नैनीताल। शहर चार्टन लॉज मल्लीताल स्थित दयानंद विद्या मंदिर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
शनिवार को दयानन्द विद्या मंदिर विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों द्वारा निर्मित हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्या जया जोशी द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन गीता जोशी, दीपा रावत, अनीता जंतवाल, गोदावरी व गंगा देवी द्वारा किया गया।
वहीं इस प्रदर्शनी में सभी अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया।
प्रधानाचार्या जया जोशी ने बताया की बच्चों के अंदर मौजूद प्रतिभाओं को निखारने के लिए विद्यालय द्वारा समय समय पर कई प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। जिससे विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad