राजकीय इंटर कॉलेज पटवाडांगर मैं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

नैनीताल l भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज पटवा डांगर स्थित आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज में एक जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर बोलते हुए विभाग के भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं -जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन औषधि केंद्र, मुफ़्त वैक्सीनेशन इत्यादि के द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है , अतः लोगों को इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह इसका लाभ ले सके। इस अवसर पर विभाग के कलाकारों द्वारा गीत -संगीत के माध्यम से भी जागरूकता के संदेश दिए गए।
वही इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर आर्य ने कहा कि सरकार के इस तरह के योजनाओं से जनता को बहुत अधिक लाभ होता है।
इस अवसर पर एक लघु प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विजेता रहे मान्यता, हर्षिता बिष्ट, लक्ष्मी ,ज्योति भट्ट ,दक्ष ,गौरव जोशी तथा मेघा को सही उत्तर देने के लिए पुरस्कृत किया गया।








