गिरीश अध्यक्ष दिनेश बने महासचिव, पुलिस पहरे में हुआ मतदान, देर रात घोषित हुए परिणाम

नैनीताल l वाल्मीकि सभा नैनीताल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया व महासचिव पद पर दिनेश कटियार ने कब्जा किया। वहीं संजय सौदा उपाध्यक्ष व अभिषेक मुल्तानिया ने उपसचिव पद पर जीत हासिल की। दिनभर पुलिस पहरे में चले मतदान के बाद देर रात तक गणना के बाद परिणाम घोषित किये गए।
रविवार सुबह से ही चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 2200 मतों में से 1422 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर गिरीश भय्या ने 769 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वदी मनोज पवार को 611 पद मिले। महासचिव पद पर दिनेश कटियार को 852 जबकि उनके प्रतिद्वदी राहुल पुजारी को 570 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 549 मत लाकर संजय सौदा ने जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वदी अमित सहदेव को 322, अजय जौहरी को 199 ओर राजा को 281 मत मिले। 754 मत लाने वाले अभिषेक मुल्तानिया को 754 जबकि उनके प्रतिद्वदी रवि कुमार को 588 मत मिले। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद रात करीब 11:30 के बाद परिणाम घोषित किये गए।












