बियरशिबा स्कूल में संस्थापक दिवस मनाया गया

हल्द्वानी l बियरशिबा एजुकेशनल एण्ड सोशल वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक, प्रसिद्ध रंगकर्मी, साहित्यकार, कवि स्व० एन०एन०डी० भट्ट् का जन्म दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उनके जन्म दिन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ कला, क्राफ्ट, लेखन प्रतियोगिता, समूह गीत और लोक नृत्य का आयोजन किया गया। कक्षा 11 वीं की छात्राएँ अर्चना पन्त और कनिष्का जन्तवाल ने स्व० श्री एन०एन०डी० भट्ट् जी के जीवनकाल में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये प्रेरणात्मक कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कॉर्डिनेटर निशी वर्मा द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में संक्षिप्त में रुप में बताया l
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार चेयरपर्सन श्री तिलक राज तलवार, प्रेसिडेन्ट निरुपेन्द्र भट्ट तलवार एवं श्रीमती मुस्कान तलवार,, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती उप प्रधानाचार्य श्री एच०एस० बब्बर मान्नीय मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा जोशी (प्रशासनिक अधिकारी 78 उत्तराखण्ड बटालियन एन०सी०सी० हल्द्वानी), सलाहकार महोदया श्रीमती के०दत्त, प्रशासनिक प्रबन्धिका निशा सिंह एवं एच०ओ०डी० श्रीमती अनीता बिष्ट के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यार्थियों द्वारा दीप मंत्रोचार और स्वागत गीत गाया गया। कक्षा 9 वीं और 11 वीं की छात्राओं द्वारा दुर्गा स्तुति में सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा जोशी को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती एवं उप प्रधानाचार्य श्री एच०एस० बब्बर द्वारा पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट स्वरुप दिया गया।
माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा जोशी ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कला प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्रीमती विभा पाण्डे, श्रीमती विद्या डंगवाल एवं श्री विवेक बिष्ट थे। स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कुमारी वंदना ठाकुर एवं श्रीमती हिमानी जोशी थी। समूह गीत प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डॉ० श्रीमती ज्योति पाण्डे, श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती भावना जोशी सम्मिलित थे। लोक नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्रीमती आभा सिंह, श्रीमती रेनू तिवारी एवं कुमारी रुचि देवलिया शामिल थी। प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्य ने सभी सम्मानित जजों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।
कला प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग से व्हाइट हॉल स्कूल के छात्र वरुण टम्टा को सांत्वना पुरस्कार, सरस्वती एकेडमी के छात्र मृत्युंजय कांडपाल को तृतीय पुरस्कार, आर्यमन स्कूल की छात्रा मान्या पाण्डे द्वितीय पुरस्कार एवं प्रथम पुरस्कार जिम कॉर्बेट स्कूल की छात्रा दीक्षा राज ने प्राप्त हुआ।
कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सरस्वती एकेडमी की छात्रा रितु खोलिया ने प्रथम स्थान, सेन्ट थेरेसा के छात्र वैभव सक्सेना को द्वितीय स्थान, बी.एल.एम. के छात्र निकुंज बजखेती को तृतीय स्थान एवं निर्मला कान्वेंट की छात्रा गरिमा रावत को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा ऊषा बिष्ट सांत्वना पुरस्कार, सेन्ट थेरेसा की छात्रा कृतिका मेहता तृतीय स्थान, इन्सप्रेशन स्कूल की छात्रा अतिका हैदर द्वितीय स्थान एवं गुरुकुल इन्टर नेशनल स्कूल की छात्रा सृष्टि पठानी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी में बियरशिबा विद्यालय की छात्रा कनिका बसेरा प्रथम स्थान, मयंक कश्यप द्वितीय स्थान, अर्थव वार्ष्णेय को तृतीय एवं अंशिका रौतेला और सान्वी उपाध्याय को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
लेखन प्रतियोगिता में सरस्वती एकेडमी की छात्रा नित्या पंत ने प्रथम स्थान, दीक्षांत इन्टर नेशनल स्कूल के छात्र अध्ययन रौतेला ने द्वितीय स्थान एवं बी०एल०एम० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा निरंजना जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बियरशिबा विद्यालय से वर्तिका केशरवानी ने तृतीय स्थान, गौरव बिष्ट ने द्वितीय स्थान एवं कनिष्का जंतवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती एकेडमी ने प्रथम स्थान, आर्यमन विक्रम बिरला ने द्वितीय स्थान एवं सेन्ट थेरेसा स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समूह गायन प्रतियोगिता में आर्यमन विक्रम बिरला ने प्रथम स्थान, गुरुकुल इन्टरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान एवं सरस्वती एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्राफ्ट वर्क में प्रथम स्थान सेन्ट थेरेसा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, द्वितीय स्थान पर सरस्वती एकेडमी तृतीय स्थान निर्मला कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया।
सम्पूर्ण प्रतियोगिता की एन०एन०डी०भट्ट मेमोरियल ट्रॉफी सरस्वती एकेडमी स्कूल को मिली जिसे संस्थापिका श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार चेयरपर्सन श्री तिलक राज तलवार प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती उप प्रधानाचार्य श्री एच०एस० बब्बर सलाहकार महोदया श्रीमती के० दत्त प्रशासनिक प्रबन्धिका निशा सिंह एवं एच०ओ०डी० श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा भेंट की गयी तथा सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गये।
इस अवसर पर सिंधिया सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बी०एल०एम० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, निर्मला कान्वेंट स्कूल, इन्सप्रेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी, एस०के०एम० सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, सरस्वती एकेडमी, महर्षि विद्या मंदिर, क्वींस पब्लिक स्कूल, गुरुकुल इन्टरनेशनल स्कूल, सेन्ट पॉल्स स्कूल, सेन्ट थेरेसा स्कूल, आर्यमन विक्रम विरला, व्हाइट हॉल स्कूल एवं जिम कॉर्बेट स्कूल, प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों ने जोश एवं उत्साह से कार्यक्रम का आनन्द लिया।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी को कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाऐं और छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।