खेल जगत के दिग्गज #घनश्यामलाल साहजी के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया गहरा शोक


घनश्याम लाल साहजी के अचानक दिवंगत होने की ख़बर से हम सभी स्तब्ध रह गए! नैनीताल में खेल संस्कृति व परम्परा को आगे बढ़ाने समृद्ध करने में ताउम्र जुटे रहे!
एक उत्कृष्ट खिलाड़ी के तौर पर उन्हें पहचाना जाता था! वे हाकी , फ़ुटबॉल,क्रिकेट टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में पारंगत थे!टेनिस उन्होंने बहुत देर से खेलना शुरू किया,जल्द ही इस खेल के अच्छे खिलाड़ी बन गए!

कुमाऊ विश्वविद्यालय के #स्पोर्टस आफिसर के रूप में उन्होंने ज़बरदस्त योगदान दिया,खेल गतिविधियों को व्यापक आयाम प्रदान किया! बहुत सारे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देकर उन्हें सफलता का रास्ता दिखाया!

जिला खेल अधिकारी के रूप में पिथौरागढ़ सहित जहां भी वे कार्यरत रहे वहाँ भी उनके सकारात्मक योगदान के लिए उन्हें बहुत सम्मान मिला!
नैनीताल में खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया! डीएसए के लम्बे समय तक महासचिव रहने के दौरान उन्होंने इसका संचालन बहुत ही गरिमापूर्ण तरीक़े से किया! डीएसए की गतिविधियों व सम्पत्तियों में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी के खिलाफ वे हमेशा मुखर रहे और किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होने दिया!
झील की सफ़ाई को लेकर भी उन्होंने खिलाड़ियों को साथ लेकर लम्बे समय तक #उपकार सेवा कार्य भी सफलतापूर्वक किया!
नैनीताल नगर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था #शारदासंघ के पदाधिकारी के रूप में भी संघ की सांस्कृतिक गतिविधियों को अग्रगति देने में भी नेतृत्वकारी भूमिकॉ का निर्वहन किया!
घनश्याम लाल साह जी के निधन से नैनीताल के साथ सच्चा लगाव रखने वाले,शहर की गतिविधियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर आगे बढ़ाने वाली एक अग्रणीय शख़्सियत को हमने खो दिया है, जिनकी कमी बहुत अखरेगी!
उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि नैनीताल के खिलाड़ी व खेलप्रेमी एकजुट होकर नैनीताल के खेलों व खेल संस्थाओं की गरिमा व स्वायत्तता को स्थापित करें!
उनके व उनके परिवार के साथ एक नज़दीकी रिश्ता रहा इस नाते यह व्यक्तिगत क्षति भी है!
परमात्मा दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें,परिजनों व मित्रों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करें!
हम सभी कीओर से विनम्र श्रद्धांजलि!
ॐ शांति शांति