अग्निशमन विभाग ने नगर के शेरवुड कॉलेज के स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी

नैनीताल l पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून के आदेश के क्रम मे निर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व मे फायर स्टेशन नैनीताल नगर क्षेत्र मे स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एवम होटल,रेस्टोरेंटो मे संभावित अग्निकांडो के दृष्टिकोण से फायर ऑडिट किया गया |
उक्त अभियान के तहत शेरवुड कॉलेज नैनीताल मे फायर हाईड्रेन्ट सिस्टम का आकस्मिक निरिक्षण कर उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन यंत्रो के प्रयोग/संचालन के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया| साथ ही माल रोड़ पर स्थित होटल,रेस्टोरेंटों मे उपलब्ध अग्निशमन यंत्रो का निरीक्षण कर जिन संस्थानों मे उपकरण अकार्यशील दशा मे पाये गये उन्हें अग्निशमन यन्त्रों को यथा शीघ्र कार्यशील करवाने हेतु निर्देशित किया गया |
Advertisement








