विश्वविद्यालय खेलो इंडिया में कुमाऊं विवि का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

नैनीताल। मैंगलुरू (कर्नाटक) में दिनांक 26 अप्रैल से दो मई से तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक प्राप्त किया।
विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कुश्ती में तनु मलिक ने 65 किलो भार ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता तथा 20 किलोमीटर वॉकरे स में अंशुल ढोंडियाल ने रजत पदक प्राप्त किया। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कि कुश्ती में तनु मलिक ने रजत पदक एव अंशुल ढोंडियाल ने छह स्थान प्राप्त कर खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी के लिए क्वालिफाई करने के साथ अपने पूर्व प्रदर्शन में सुधार कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुश्ती महिला टीम की मैनेजर डॉ. रूचि साह एवं प्रशिक्षक डॉ राहुल चन्द्रा जबकि एथलेटिक्स टीम मैनेजर सुरेन्द्र सिंह रौतेला थे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक एंव रजत प्राप्त करने के उपरान्त डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा कीडा अधिकारी द्वारा कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो एनके जोशी से मुलाकात की। कुलपति ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को नकद धनराशि एंव ट्रेक सूट देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
इस उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चन्द्र, वित्त नियंत्रक अनिता आर्या, उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो संजय पंत, प्रो ललित तिवारी, प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो हरीश विष्ट, डॉ केके पाण्डे, प्रो एलएम जोशी, प्रो डीएसविष्ट, डॉ महेंद्र राणा, डॉ दिव्या जोशी, डॉ रितेश साह, प्रो नीता बोरा शर्मा ने हर्ष जताया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad