बिजली पानी को मोहताज , सैकड़ों वाहन फसे नैनीताल मेंनगर के ऊपरी क्षेत्रों में दो फिट से अधिक बर्फबारी

नैनीताल। भारी बर्फबारी के चलते नैनीताल के हालात बेकाबू हो चले हैं। नगर में दुपहिया व चार पहिया वाहन बर्फ में फसे हैं। बिजली व पानी को नगर के अधिकांश क्षेत्रों के लोग त्रस्त हैं। इधर हिमपात ने सुबह कुछ देर विराम देने के बाद बर्फीला तूफान शुरू हो गया। जो आधे घंटे बाद थम गया। नगर के ऊपरी क्षेत्रों में दो फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। वाहनों की आवाजाही ठप है। सैंकड़ों वाहन बर्फ में फसे हुए हैं। पानी की सप्लाई ठप हो जाने से लोग बर्फ पिघलाकर काम चला रहे हैं। बिजली न होने से रजाई में दुबकने के लिए मजबूर हैं। पर्यटक भी होटलों के कमरों में कैद होकर रह गए हैं। भवाली मार्ग व बारापत्यार मार्ग बर्फ से जाम है। हल्द्वानी मार्ग पर हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा है, जबकि नैनीताल आने वाले वाहनों को बल्दियाखान से ऊपर नहीं आने दिया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad