नगर पालिका परिषद नैनीताल के नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न हुए

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्व सहमति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पालिका सभागार में आयोजित की हुई। जिसमें सभी चार पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान चुनाव में अध्यक्ष शोभा चौहान, उपाध्यक्ष खष्टी साह, सचिव रितेश कपिल, उप सचिव मीना कफलिया निर्विरोध चुने गए। चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार खोलिया, निर्वाचन अधिकारी पीयूष भंडारी, दीपराज कुमार, गोपाल सिंह नेगी रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां, कैरम प्रतियोगिता, टेबल टेनिस, फुटबॉल प्रतियोगिता तथा कर्मचारी हितों के संबंध में कार्य किए जाते हैं। नवनियुक्त निकाय कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष शोभा चौहान ने कहा की मेरी पहली प्राथमिकता पालिका एवं कर्मचारी के हित मे बढ़ चढ़कर भागीदारी रहेगी, उन्होंने कहा निकाया कर्मियों की जो भी समस्या होंगी उसका समाधान करके का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। और सभी पदाधिकारी व कर्मचारीयों को साथ लेकर पालिका हित मे कार्य किया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad