शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव शुक्रवार को होंगे

नैनीताल l शिक्षणेतर कर्मचारी संघ, डीएसबी परिसर के दो वर्षीय संघ चुनाव में विभिन्न पदो पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर नन्दा बल्लभ पालीवाल व गणेश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पद राजेन्द्र‌ सिह कैडा व रीता लोहनी (महिला उपाध्यक्ष आरक्षित) , सचिव विपिन चन्द्र व पुष्कर दत्त धन्स्याल उपसचिव लालसिंह बिष्ट व कोषाध्यक्ष पद हेतु नासिर अली ने नामांकन पत्र भरा। गणेश सिंह बिष्ट का नामांकन समय पर जमा होने से रह गया। उपाध्यक्ष , उपसचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन पत्र सत्यापित किया गया। इनके अलावा विपिन चन्द्र व पुष्कर धन्स्पाल का नामाकनपत्र सत्यापित किया गया। शुक्रवार को चुनाव होंगे।

Advertisement