डी.एस.बी. परिसर छात्र संघ चुनाव : मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, परिणाम घोषित, करन बने अध्यक्ष

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव-2025 के अंतर्गत 27 सितम्बर 2025 को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के लिए परिसर में 15 बूथ बनाए गए थे।मतदान के उपरांत मतगणना एवं परिणाम घोषित किए गए तथा शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ।
घोषित परिणाम इस प्रकार हैं –
अध्यक्ष पद
• करण सती – 1466 मत
• तनिष्क मेहरा – 1217 मत
• NOTA – 07 मत
• अवैध – 14 मत
विजेता – करण सती
उपाध्यक्ष (छात्रा) पद
• तनिषा जोशी – 1748 मत
• प्राची नेगी – 717 मत
• NOTA – 186 मत
• अवैध – 53 मत
विजेता – तनिषा जोशी
उपाध्यक्ष पद
• दिनेश चन्द्र – 2061 मत
• शशांक सिंह भंडारी – 415 मत
• NOTA – 174 मत
अवैध मत-54
विजेता – दिनेश चन्द्र
संयुक्त सचिव पद
• जय वर्धन चन्द्र – 1290 मत
• नितांत – 1149 मत
• NOTA – 197 मत
• अवैध – 68 मत
विजेता – जय वर्धन चन्द्र
सांस्कृतिक सचिव पद
• भावेश विश्वकर्मा – 1522 मत
• सत्याम सिंह – 1009 मत
• NOTA – 121 मत
• अवैध – 52 मत
विजेता – भावेश विश्वकर्मा
कला संकाय प्रतिनिधि पद
• करण कुमार – 1301 मत
• दीपांशु अधिकारी – 1134 मत
• NOTA – 207 मत
• अवैध – 62 मत
विजेता – करण कुमार
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात निम्न पदाधिकारी इस प्रकार है –
सचिव – आयुष आर्य
कोषाध्यक्ष -शिवेश कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-आशीष कबड़वाल
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि – वेदांत पांडेय
विधि संकाय प्रतिनिधि – याशिका करगेती
जैवविज्ञान संकाय – अतुल रावत
चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी व पर्यवेक्षक प्रो. डी एस बिष्ट ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।
चुनाव आयोजन में में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण व अधिष्ठाता छात्र कल्याण के सदस्य, मुख्य प्रॉक्टर व प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगणों ने उपस्थित रहकर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।















