डिप्लोमा इंजीनियर की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी रही


नैनीताल। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लम्बित 27 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर सभी इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही l शासन की ओर से मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन जारी l
उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही l डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय संगठन के शाखा अध्यक दीप चंद्र चौधरी, बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर को हड़ताल को 15दिन पूरे हो गए है l लेकिन अभी तक हमारी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है l उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही अगर हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने पैदल यात्रा की भी चेतावनी दी l उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार और शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अधिकारीयो की देहरादून में बैठक हुई जिसमें हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया l जिसके चलते जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी प्रदर्शन जारी रहेगा l इस दौरान शाखा अध्यक दीप चंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, विपिन पुरोहित, मनमोहन बिष्ट, गोविन्द सिंह जनौटी,तुला राम टम्टा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, , जी सी जोशी, वन्दना, वेद प्रकार शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवारी, , विवेक सिंह, मनोज सिंह, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे l