उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से विधायक प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी ने गैस सर्विस चंपावत के प्रबंधक दयाल सिंह रावत की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है
नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से विधायक प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी ने गैस सर्विस चंपावत के प्रबंधक दयाल सिंह रावत की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री ,पर्यटन मंत्री,सचिव पर्यटन ,आयुक्त कुमाऊं व प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम को पत्र प्रेषित करते हुए प्रकरण की जांच के साथ-साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस के कर्मचारीयों की सुरक्षा की भी मांग की है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल में गैस की कमी होने के कारण जनता परेशान है।उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल द्वारा गैस की आपूर्ति न होना व आए दिन नए नियमों को जारी कर गैस की बुकिंग न होने के लिए इंडियन ऑयल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों के साथ आए दिन मारपीट की जारी है जो निंदनीय है । उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इंडियन ऑयल को निर्देशित करते हुए गैस की आपूर्ति वृहद स्तर पर करते हुए होम डिलीवरी के माध्यम से घर-घर तक गैस की आपूर्ति की जाए और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा की जाए। उन्होंने यह भी मांग की की बिगत दिनों हल्द्वानी में हल्द्वानी के गैस प्रबंधक के साथ नगर निगम के पार्षदों द्वारा की गई अभद्रता के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि वह वर्तमान में सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष भी हैं।









