जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद नगर में धडल्ले से आ रहा है निर्माण सामग्री

नैनीताल – कालाढूंगी मार्ग में बारा पत्थर के आस पास निर्माण सामग्री पड़े रहने से दुर्घटना का भय बने रहता है। साथ ही, इस मार्ग में निर्माण सामग्री के पड़े से जाम भी लगे रहता है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से नगर में निर्माण सामग्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन उसके बाद भी धडल्ले से नगर में निर्माण सामग्री आ रहा है। नैनीताल – कलागुंगी मार्ग में बारा पत्थर के आस पास निर्माण सामग्री के ढेर लगे रहते हैं। यहां पर निर्माण सामग्री रात्रि के समय में आ रहा है और फिर वहां से सुबह के वक्त नगर के क्षेत्रों में यूटिलिटी में रखकर जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया के निर्माण सामग्री के सड़क पर पड़े रहने से, हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने कहा हर वक्त इस मार्ग में जाम भी लगा रहता है। स्कूल से आने जाने वाले बच्चों को भी जाम में फंसे रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब जिला प्रशासन द्वारा निर्माण सामग्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है, तो उसके बावजूद भी नगर में निर्माण सामग्री धडल्ले से क्यों आ रहा है? जिला प्रशासन द्वारा निर्माण सामग्री करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा रात्रि के समय चेक पोस्ट पर इन वाहनों की चेकिंग की जानी चाहिए ताकि निर्माण सामग्री नगर में न आ सके।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad