भेषज विज्ञान विभाग मैं संगोष्ठी का आयोजन हुआ

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर स्थित भेषज विज्ञान विभाग में (गुरूवार) को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस केा इस वर्ष के विषय- प्रकृति के साथ सद्भाव में स्थायी रूप में रहना के साथ मनाया गया। इसके तहत विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंे प्रख्यात पर्यावरणवीद व प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती कुमकुम पन्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, श्रीमती पंत द्वारा प्रकृृति के पांच तत्वों के महत्व व उसके संरक्षण के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए पर्वतीय क्षेत्र में प्रकृति के संरक्षण हेतु मजबूती से व्यापक पहल किये जाने की आवष्यकता पर जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में डा0 आषीष बिष्ट ने हिमालय क्षेत्र के प्राकृतिक ऐतिहासिकता का विवरण प्रस्तुत करते हुए हिमालय क्षेत्र की प्रकृति को वैष्विक मानवीय भविष्य हेतु अतिआवष्यकता बताया। डा0 बिष्ट ने पृथ्वी के जन्म व प्रजातियों की विलुप्ति के बारे में बताया साथ ही जीव-जन्तुओं की तस्वीरों द्वारा उनके प्रति प्रेम जगाने का प्रयत्न किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भेषज विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ0 अनिता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ0 कुमुद उपाध्याय द्वारा किया गया एवं संचालन डा0 वीरेन्दर कौर द्वारा किया गया। कार्यकम में डाॅ0 तीरथ कुमार, डाॅ0 महेन्द्र राणा, डाॅ0 मुकेष लाल साह, डाॅ0 अमिता जोषी राणा, डाॅ0 धीरज बिष्ट, रोहित चतुर्वेदी, श्री गोविन्द राजपाल, श्री अरविन्द जन्तवाल, कोमल चन्द्रा, डाॅ0 लक्ष्मण सिंह रौतेला, अदिति रौतेला, मांहित डालाकोटी, उमेष जोषी, जगदीष जोषी, ललित उपाध्याय, नरेन्द्र नेगी, अनिल कुमार, संतोष बुधलाकोटी, सहित समस्त षिक्षक, कर्मचारी, व छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad