होली में बाजार में स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की डिमांड


नैनीताल संवाददाता l होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है।
दुकानों पर हाईटेक पिचकारियों की भरमार है, जिनमें हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसी डिजाइन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार होली को खास बनाने के लिए नई-नई तकनीक वाली पिचकारियां बाजार में उतारी गई हैं। मिसाइल नुमा पिचकारी से रंगों की बौछार के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा सकेगा। वहीं, -गुलाल उड़ाने के लिए मैजिक रेनबो मशीन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारे, कलर मैजिक आइटम, पार्टी पापड़ अबीर और जंगली जानवरों के मुखोटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। मैजिक गुब्बारों में पाइप के माध्यम से बाल्टी में रंग भरकर प्रयोग किया जाएगा, जिससे रंग तो दिखाई देगा, लेकिन आवाज नहीं होगी। इसी तरह मैजिक आइस भी पाउडर के रूप में पैकेट में उपलब्ध है। दुकानदार ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं और हर्बल रंग, अबीर व गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारी पारस जोशी ने बताया इस बार बाजार में होली में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी आई है जिसकी कीमत 2800 रुपए है l इसके साथ ही बाजार में हाईटेक पिचकारी हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसी वाली पिचकारी भी उपलब्ध है जिनकी कीमत 100 रुपए से 2000 रुपए तक है l मैजिक गुब्बारों की बच्चे खूब खरीदारी कर रहे है, होली से पहले भी पिचकारी की खरीदारी शुरू हो गई है l व्यापारी राहुल कुमार ने बताया कि होली को लेकर बाजार सज गए है, बाजार में स्वदेशी और हर्बल रंगों की मांग है बाजार में 200 रुपए किलो से 500 रुपए किलो तक हर्बल रंग उपलब्ध है l साथ ही जंगली जानवरों के मुखौटे बच्चों को खूब आकर्षित कर रहे हैं l इनकी कीमत 50 रूपये से 450 रुपए तक है l