कोटद्वार से घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत


नैनीताल l कोटद्वार से नैनीताल घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई l पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
जानकारी के मुताबिक सतपुली कोटद्वार निवासी सुमित सिंह 20 उम्र वर्ष पुत्र दिनेश सिंह अपनी महिला मित्र के साथ नैनीताल घूमने आए थे l जहां उन्होंने तल्लीताल में एक होटल में कमरा लिया, रात्रि में सुमित की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद रात्रि में ही उसे जिला अस्पताल बीडी पांडे लाया गया l अस्पताल में डॉक्टर सुनील ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले सुमित की मृत्य हो चुकी है l जिसके बाद रविवार अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचित किया गया , पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l सुमित की महिला मित्र ने बताया कि दोनों घूमने के लिए घरवालों को बताकर आए थे l सुमित की तबियत खराब होने की सूचना रात में ही घरवालों को देदी गई थी, जिसके बाद दोनों के परिजन नैनीताल पहुंचे l