क्रिसमस से लापता युवक का शव नैनीझील में मिला

नैनीताल। नैनीझील में ठंडी सड़क के समीप झील में युवक का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान क्रिसमस से लापता मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में गोल्ज्यू मंदिर के पास राहगीरों ने झील में एक शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी एवं एसआई दीपक कार्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव चालकों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला गया। बाद में शव की शिनाख्त मल्लीताल स्थित पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई। बताया गया कि रोहन 25 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad