गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

नैनीताल । गौ आवाहन अभियान हिंदू संगठनो के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक राय को दिया ज्ञापन ।
नैनीताल गौ सेवा आवाहन अभियान के तहत आज गौ रक्षको ने एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। बजरंग दल ओर बजरंग वाहिनी दल ए मातृ शक्ति के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 व 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गौ माता को राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की है। कहां की देश के समस्त सनातनी, भक्तों,कार्यकर्ताओं जागरूक नागरिकों और संत समाज की ओर से निवेदन है कि भारतीय स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है वही गौ हत्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि गोवंश केवल आस्था का विषय नहीं है इसलिए गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है । जिसमें उपस्थित विवेक वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता ,मनोज कुमार जिला सह संयोजक बजरंग दल , कुनाल बेदी बजरंग वाहिनी दल जिला उपध्यक्ष
आदित्य,रौनक, अनुज,मोहित,सूरज, पुजारी,रश्मि,भावना,ओर दर्जनों मातृ शक्ति उपस्थित थी ।
ये ज्ञापन शांति पूर्ण ढंग से सौंपा गया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में की गई निविदा की जांच हेतु कमेटी गठित, जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 2 सप्ताह में जाँच रिपोर्ट पूर्ण कर निष्कर्षों के साथ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad