महिला चेतना उपवन पार्क का निर्माण कार्य पूरा

नैनीताल। गेठिया में महिला चेतना उपवन पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी (मनरेगा) के तहत वर्ष 2020-21 और वर्ष 2022 में कुल 12 लाख की लागत से 4950 लोगों द्वारा कार्य किया गया। कहा कि गेठिया क्षेत्र में महिला उपवन पार्क बनने से समूह की महिलायें प्रशिक्षण और मार्केटिंग का कार्य आसानी से कर सकती हैं। महिला चेतना उपवन में महिलायें ग्राम संगठन की बैठकें समय-समय पर आयोजित कर अपने समूहों के द्वारा बनने वाले उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि चेतना उपवन क्लस्टर स्तर का संघ है, जिससे महिलाओं को आजीविका संवर्द्धन में मदद मिलेगी। गर्ब्याल ने कहा कि क्षेत्र में महिला चेतना उपवन बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। कहा कि इस प्रकार की योजनायें प्रत्येक ग्राम पंचायत मे विकसित की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन भी रुकेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad