राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया

नैनीताल। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया गया।
इस अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने समूह बनाकर शेरवानी, नारायण नगर, पिटरिया, एवं बारापत्थर आदि स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। मंच संचालन सुशील रस्तोगी ने किया, जबकि संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रभारियों राजेश लोहनी, कविता नेगी व रुचिता जोशी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला युवा अधिकारी डोल्वी तेवतिया , सुनीता दानू , रूपा , राजेश पाण्डेय, जानकी बिष्ट, जया बोहरा एवं स्वयंसेवियों के दल प्रमुख प्रीती मेहरा, प्रदीप चिलवाल, ज्योति मेहरा,ऋषभ शर्मा, राहुल बोरा, हितेश शर्मा, गौरव मिश्रा, प्रिया जोशी आदि मौजूद रहें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad