मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नैनीताल के विकास के लिए प्रयासरत हैं:–सरिता आर्या

नैनीताल l विधायक सरिता आर्या ने बताया कि बेतालघाट ब्लॉक में 19 करोड़ से अधिक धनराशि की दो सड़क निर्माण कार्य हेतु मा मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बेतालघाट ब्लॉक के दूनीखाल से रातीघाट ( पाडली) मोटर मार्ग में महत्वपूर्ण पुल निर्माण हेतु 9 करोड़ 63 लाख रुपए एवं शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग बेतालघाट में जीर्ण क्षीण 10 किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु 10 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत हो चुकी है। लगातार नैनीताल में विकास कार्यों को सकारात्मक सहयोग हेतु नैनीताल की जनता मुख्यमंत्री जी की आभारी रहेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad