अखिल भारतीय महिला परिषद नैनीताल शाखा द्वारा हड्डी जाँच शिविर लगाया गया

नैनीताल l अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC), नैनीताल शाखा द्वारा डी एस ए मैदान में हड्डी रोग विशेषज्ञ के साथ स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। जाँच शिविर में सर्वप्रथम डॉक्ट एन एस रावत चेयरमैन सरस्वती खेतवाल संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी एस सी एम मंजू कोटलिया आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जांच शिविर में लगभग 107 लोगो का हड्डी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा डॉक्टर दीपिका डॉक्टर प्रमोद कुमार ओझा द्वारा कई मरीज़ों की फिजियोथेरेपी की गई । डॉक्टर रावत ने हड्डी से संबंधित कई समस्याओं का समाधान करने के लिए कई उपाय बताए और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी कार्यक्रम में सचिव प्रीति शर्मा ,मंजू कोटलिया ,सावित्री सनवाल ,दया बिष्ट ,गीता पांडे ,प्रधानाचार्य तारा बोरा ,रेखा त्रिवेदी ,अमिता साह ,रेखा पंत ,ग़ज़ाला कमाल ,मीनू बुढ़लकोटी , तारा बोरा ,नंदिनी पंत ,अमिता साह ,नीमा पांडे ,तारा राणा ,पार्वती मेहरा ,लीला बोरा ,वीरेंद्र बिष्ट ,आफरीन आदि सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad