भाजपा के संस्थापक रहे पूर्व जिलाध्यक्ष व आपातकाल सेनानी भुवन हरबोला का निधन

Advertisement

नैनीताल। भाजपा के संस्थापक रहे पूर्व जिलाध्यक्ष व आपातकाल सेनानी भुवन हरबोला का 82 साल की आयु में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे माल रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। हरबोला अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटे बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार दोपहर डेढ़ बजे पाइंस शमशान घाट पर होगा।
हरबोला को 25 जून 1975 की मध्य रात्रि से 21 मार्च 1977 के बीच लगे आपातकाल के दौरान जेल में रहे।
उन्हें रात्रि में सोते हुए पकड़कर हवालात में भेज दिया गया। जेल जाने पर कोर्ट के जमानत मिली तो जमानती भी इसलिए नहीं मिले कि संबंध होने के आरोप में कहीं पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार न कर ले। कभी ताम्रपत्र देने की बात हुई। कभी लोकतंत्र सेनानी घोषित करने का ख्वाब दिखाया गया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी पेंशन के लिए आवेदन किया लेकिन नहीं स्वीकृत हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट सहित अनेक भाजपा नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताते हुए शोक जताया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement