भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पौधरोपण के साथ सफाई अभियान का किया शुभारंभ

नैनीताल l भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को खमारी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष श्री भट के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ी हैं उन्होंने क्षेत्रवासियों का विधानसभा चुनाव में अपार समर्थन के लिए आभार प्रकट करते हुए 2024 के आम चुनाव में क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान किया l प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर मुद्दा विहीन राजनीति करने तथा विकास विरोधी रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , विधायक श्रीमती सरिता आर्य, गजराज सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह ढेला व बालम जनोंटी भी उनके साथ मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सफाई अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया ।
इस मौके पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने लोगों की जन समस्याएं भी सुनी तथा हल करने का आश्वासन लोगों को दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट, जिला अध्यक्ष श्री बिष्ट एवं विधायक द्वारा स्थानीय प्रजाति के पौधे भी रोपित किए l प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने भाजपा मंडल नैनीताल के गंगा दत्त बुधलाकोटी, देवेंद्र प्रसाद, धना देवी, बिशन जोशी, एवं विक्रम सिंह नेगी को शॉल देकर सम्मानित किया
इस मौके पर
मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, हरीश भट्ट, अरविंद पडियार, दया पोखरिया ,मनोज जोशी, दिनेश आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, भगवत रावत, मनोज जगाती, कैलाश रौतेला, मोहन नेगी, सुंदर बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, भानु पंत, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, संतोष कुमार, अरुण कुमार विकास जोशी, हरीश राणा, देवेंद्र बगड़वाल, विवेक वर्मा, पारस, रवि, हेम बहुखंडी, हेमंत कनवाल, केशव पंत, दीपू कनवाल, राजीव कुमार , प्रकाश, राहुल, सुरेश उप्रेती प्रताप मेहरा, कुंदन अधिकारी, विक्रम कनवाल, आकांक्षा तिवारी, विमला अधिकारी, तारा राणा ,जीवंती भट्ट, दया सुयाल गजाला कमाल, अशोक तिवारी आदि मौजूद थे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement