बारापत्थर ने ऊँचाई से खाई में गिरा बेजुबान जानवर घोड़े की हालत गंभीर

नैनीताल। बेजुबान जानवरों को करना पड़ रहा अब कई दिक्कतों का सामना। बरसात और रात के समय खुले आसमान के नीचे बिता रहे अपनी पूरी रात। जिसके चलते कई जानवरों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ माह पूर्व जिला प्रशासन की ओर से बारापत्थर क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। जिसके बाद से घोड़ा स्टैंड में मौजूद घोड़ों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते उन्हें कई दिक्कतें हो रही हैं तो घने जंगलों के बीच में उन्हें अपनी रात बितानी पड़ रही है जिसके चलते घोड़ा संचालकों को भी भय का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि सोमवार को बा रिश के चलते बारापत्थर क्षेत्र में बेजुबान जानवर नैनीताल कालाढूंगी सड़क से 20 फिट नीचे कालाढूंगी मार्ग में जा गिरा। जिसके चलते घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल किसी तरह उसे सड़क पर पहुंचाया। हालांकि 20 फिट की ऊँचाई से गिरने के कारण घोड़े की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना से घोड़ा चालकों ने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। घोड़ा चालक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद उमर का कहना है घोड़ों के लिए बनाए गए तिरपाल के अस्थायी शेडों को प्रशासन ने हटवा दिया था। बारिश से घोड़ों के बचाव के लिए अस्थायी रूप से बांधी गई तिरपाल तेज हवा के साथ घोड़े के ऊपर लिपट गए जिसके चलते घोड़ा खाई में जा गिरा। घटना के बाद अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad