बैंक की ऋण, जमा, बीमा एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी हेतु उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की धानाचूली शाखा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l बैंक की ऋण, जमा, बीमा एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी हेतु उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की धानाचूली शाखा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन
वित्तीय जागरूकता एवं भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन को जन जन तक आच्छादित करने के अंतर्गत आज धानाचूली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना एवं फसल बीमा योजना के बारे में समस्त पात्र जनों को आच्छादित करने का आव्हान किया गया। इसके अतिरिक्त शाखा प्रबंधक भुवनेश बर्फ़ाल, शिवम पंवार ने बैंक औऱ सरकार की ऋण योजनाओं की जानकारी सभा में उपस्थित लोगों को दी गई। वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा बैंकिंग सेवाओं में डिजिटल माध्यमों की उपयोगिता से सम्बंधित ज्ञानवर्धन जानकारियां प्रदान की गई। सभा में बैंक के बिज़नेस करेस्पोंडेंट उमेश सिंह, दयाकिशन पंत,मदन सिंह,मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad