सदगुरु की कृपा से ही ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति

हल्द्वानी l संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी के तत्व धान में एक विशाल सत्संग का आयोजन हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित रामबाग़ के एक खुले प्रांगण में हुआ जिसमे दिल्ली से पधारे संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक महत्मा नेपाल सिंह चौधरी जी अपने विचारों को सत्संग में व्यक्त करते हुए कहा की मनुष्य जन्म दुर्लभ है ऐसा मानना सभी धर्म ग्रंथो का है इस जन्म का लक्ष्यप्रभु प्राप्ति है सद्गुरु अनादिकाल से ब्रह्मज्ञान प्रदान करते आ रहे हैं हर इंसान को ब्रह्मज्ञान की आवश्यकता है ब्रह्मज्ञान के बिना इंसान अधूरा है भ्रमों से घिरा हुआ है सदगुरु की कृपा से ही ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो सकती है बाबा अवतार सिंह जी महाराज ने संपूर्ण अवतार वाणी में फरमाया है
भक्ति लोग अभी न समझे .प्रभु को पाना भक्ति है
तज के सारे भरम भूलेखे गुरु रिझाना भक्ति है
उन्होंने कहा कि ये मनुष्य जन्म जो मिला है इसको हमे गवाना नहीं है बल्कि ईश्वर प्राप्ति करके प्रभु भक्ति में लगाना है उन्होंने कहा कि जैसे श्री रामचरित मानस में कहा गया है कि
जासु कृपा सब भरम मिट जाए।
उमा सोई कृपाल रघुराई!
आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी अपने विचारो में यही समझाते है कि सतगुरु द्वारा दिए गए ब्रह्मज्ञान से इंसान का पार उतारा हो सकता है और इसी ब्रह्मज्ञान से मनुष्य के सारे भ्रम समाप्त हो जाते हैं और जीवन सुहेला हो जाता है अंत में ब्रांच संयोजक आनंद सिंह नेगी जी ने आई हुई समस्त साधसंगत व सेवादल के भाई बहनों का आभार व्यक्त किया ।







