भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार अरुण कुमार बने सोशल मीडिया संयोजक


नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति के बाद नैनीताल मंडल की कार्यकारणी विस्तार करते हुए भूपेन्द्र सिंह बिष्ट हेम चन्द्र बहुखण्डी विवेक बर्मा व लाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मोहन सिंह नेगी व मोहित लाल शाह को महामंत्री बनाया गया है l श्रीमती सोनू शाह लीला भट्ट संतोष कुमार संजय चंदेल व सुरेश उप्रेती को मंत्री बनाया गया है l कोषाध्यक्ष खजान डंगवाल आई.टी संयोजक नवीन जोशी तथा सोशल मीडिया संयोजक अरुण कुमार को बनाया गया है l

Advertisement