कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत से बाधा समां लॉग व्यू पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल: नोबल आई डाक्यूमेंटेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के कलाकारों ने लांग व्यू पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सद्भावना संस्थान दिल्ली के मनोज पंत ने कहा कि देश में शांति का संदेश फैलाने केलिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार व पंजाब के कई शहरों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ पर शहनाई वादक लोकेश आनंद ने समा बांध दिया। तत्पश्चात हल्द्वानी से पहुंचे बांसुरी वादक पंकज ने बांसुरी पर कर्णप्रिय धुनों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad