अखिल भारतीय बैंक ऑफिसर एसोसिएशन का अधिवेशन संपन्न

देहरादून। अखिल भारतीय बैंक ऑफ़िसर एसोसीएशन उत्तराखंड का तृतीय अधिवेशन मंगलवार को जीएमएस रोड स्थित होटल ग्रांड इलीट में सम्पन्न हुआ। जिसमें राज्य के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि एआईबीओए के दिल्ली राज्य के महामंत्री संजय खान, उत्तर प्रदेश के एस के सेंगर तथा विजय माथुर रहे।
इस दौरान अधिवेशन में विधिवत चुनाव सम्पन्न कराकर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिनमें पंजाब नेशनल बैंक के वी के जोशी को चेयरमैन, नैनीताल बैंक के शैलेंद्र राजपाल को महामंत्री एवं अध्यक्ष पद पर पंजाब नेशनल बैंक के गौरव टुतेजा को चुना गया।
इसके अतिरिक्त नैनीताल बैंक से दीपक सनवाल, किशोर शुक्ला एवं प्रखर पाटनी को उप महामंत्री तथा उर्मिला रावत को महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अधिवेशन में नैनीताल बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री पीयूष पयाल, अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल, सुमित तिवारी, राकेश तिवारी, हेम जोशी, विवेक बहुगुणा, शैलेन्द्र नेगी, चेतन तिवारी, संजय जोशी, हिमांशु दुर्गापाल, प्रवीण रावत, चंद्रमोहन रावत, अखिलेश नॉटियाल, दिगम्बर कठैत आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनियुक्त महामंत्री ने समस्त अतिथियों एंव बैंक अधिकारियों को धन्यवाद करते हुए आस्वस्त किया कि बैंक अधिकारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ साथ सबके एक साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad