भारत के 16 राज्यों में 50 दिन तक 600 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर 200 से अधिक जागरूकता अभियान करेंगे अजय ओली

Advertisement

पिथौरागढ़ l घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी, पिथौरागढ़ के अजय ओली ने आज लखनऊ में पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक कर अभियान चलाया। वह उत्तराखंड से बैंगलोर तक यात्रा करेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान वह रोजाना 10 किलोमीटर से अधिक की नंगे पांव पैदल यात्रा कर लोगों को बालश्रम , बाल भिक्षा और हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके अलावा एक शहर से दूर जाने के लिए वह अन्य वाहनों की मदद लेंगे।
इस पूरी यात्रा के दौरान वह 16 राज्यों के 70,000 से अधिक बच्चों से मुलाकात करेंगे और उन्हें ” एजुकेशन ऑन व्हील्स ” कार्यक्रम से जोड़ेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और बालश्रम या बाल भिक्षा में लिप्त बच्चों को उस से दूर कर उनका जीवन संवारना है। अजय ओली द्वारा इस से पहले उत्तर भारत की 35 यात्राएं की गई हैं और यह उनकी उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली पहली बड़ी यात्रा है। 17000 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने वाले और 4 लाख से अधिक युवाओं को अब तक जागरूक करने वाले अजय ओली को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही उनका नाम सबसे लंबी नंगे पांव जागरूकता यात्रा करने के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अंकित है। आज यात्रा के चौंथे दिन विभवखंड, गोमतीनगर,लखनऊ के रॉयल माउंट एकेडमी विद्यालय में बच्चों के साथ जागरूकता अभियान किया और उन्हें इस अभियान की जानकारी दी और साथ ही इस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर सोनी राय ने बताया कि वह अजय ओली जी के साथ मिलकर सोशल क्लब बनाएंगे और मिलकर जरूर शिक्षा से वंचित बच्चों पर कार्य करेंगे और देश को शिक्षित करने वाले इस अभियान में शामिल होकर अपना योगदान देंगे। इसके बाद उन्होंने चौंथे दिन 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर लोगों को जागरूक किया और बालश्रम, बाल भिक्षा को खत्म करने का संदेश दिया। अजय ओली ने बताया कि उनकी यात्रा उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, गोवा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल जैसे राज्यों में सक्रियता से अधिक से अधिक लोगों को एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम से जोड़ेंगे और भारत के हर बच्चे को शिक्षित करने में अपना अहम योगदान देगी। इस अभियान में अजय ओली के साथ सूरज कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से ज्यादा से ज्याद मात्र में इस से जुड़ने की प्राथना करी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम ने शुरू की दीपावली के लिए बिजली व्यवस्था की तैयारी
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement