प्रमुख सचिव पर्यटन से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि महासंघ द्वारा प्रस्तावित 12 अक्टूबर से दोनों निगम मुख्यालय देहरादून व नैनीताल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 20 अक्टूबर को प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में देहरादून में होने वाली बैठक को देखते हुए आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है ।
उन्होंने कहा कि वार्ता में सहमति न बनने पर पुनः आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों की प्रमुख समस्या विगत कई वर्षों से दोनों निगम में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का समाधान करने, निगम के किसी भी इकाई व आवास गृह को निजी क्षेत्र में न देने, निगम स्तर की समस्याओं का समाधान करने को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा दोनों निगमों के कर्मचारियों ने 22 सितंबर से 12 अक्टूबर तक विभिन्न माध्यमों से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया था। महासंघ द्वारा आंदोलन के निर्णय को देखते हुए शासन ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने आशा प्रकट की वार्ता में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने इस संबंध में कल दिनांक 14 अक्टूबर को सभी जनपदों के पदाधिकारीयों केंद्रीय पदाधिकारियो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक बैठक आहूत की है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकमात्र संगठन है जो काफी लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बना रहा है।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement