अधिवक्ताओ ने दिया पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम अधिवक्ता के खिलाफ ऐसी घटना घोर निंदनीय व बर्दाश्त योग्य नही हल्द्वानी व रामनगर बार ने भी घटना पर जताया विरोध न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता दिया पूर्ण समर्थन।

नैनीताल। जिला शासकीय अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण में अधिवक्ताओ सोमवार को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने के साथ ही एक आपात बैठक बुलाई जिसमे सभी ने घटना की घोर निंदा करते हुवे पुलिस कार्य प्रणाली पर अपना विरोध दर्ज किया कहा कि जिला बार का एक शिष्टमंडल जल्द ही आई जी व डी आई जी से मुलाकात करेगा इसके साथ ही अधिवक्ताओ ने पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुवे कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नही किया जाता है तो अधिवक्ता आगे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे कहा कि आरोपियों द्वारा पहले डी जी सी से मारपीट करी जाती है उसके बाद डी जी सी के विरुद्ध ही पुलिस एफ आई आर दर्ज कर देती है कहा की आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नही किया गया कहा कि इस घटना से अधिवक्ताओ में भारी रोष है वही घटना के विरोध में सोमवार को हल्द्वानी व रामनगर बार के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यो से विरत रहे कहा कि समाज मे अधिवक्ताओ का एक विशेष स्थान है जो सदैव न्याय के लिये सदा प्रतिबद्ध रहता है इसके बावजूद वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ऐसी घटना किसी सूरत में बर्दाश्त नही है।बैठक में एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुवाली उपाध्यक्ष संजय सुयाल तरुण चंद्रा उमेश कांडपाल मनीष कांडपाल गंगा सिंह बोरा डी जी सी पंकज बिष्ट ए डी जी सी राम सिंह रौतेला पूजा साह डी के मुनगली हेमा शर्मा राजेन्द्र कुमार पाठक मनीष मोहन जोशी के एस रौतेला पंकज कुलौरा देव सिंह मेहरा पूरन सिंह बिष्ट हरिमोहन तिवारी प्रदीप परगाई रवि कुमार मो खुर्शीद निर्मल नीरज दया आर्य आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad