काव्य- धारा की श्रृंखला में एक कविता उन छात्र तथा छात्राओ के लिए जो बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं।

काव्य- धारा की श्रृंखला में एक कविता उन छात्र तथा छात्राओ के लिए जो बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं।

कक्षा से परीक्षा- कक्ष तक………………

कक्षा से परीक्षा-कक्ष का सफर,
पढाई के साथ- साथ धैर्य और तनाव- मुक्ति का है।

कल जब शुरू हो जाएँगे इम्तिहान,
तब सामान्य दिनों जैसा ही सोचना ,
बिना किसी हबड़- तबड़ के बस शांत- भाव अपनाना।
प्रश्न पड़ो फिर पड़ो, जो आए उसे
पहले करो।
भूल जाओ कहीं कुछ अगर,
डरो नहीं बस वो दिन सोचो,
जब क्लास में इसको समझा था।

यह भी पढ़ें 👉  रंगकर्मियों ने मनाया विश्व रंगमंच दिवस, कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर मनाया रंगमंच दिवस, हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मेरी कक्षा जैसा ही है,
परीक्षा-कक्ष कोई दैत्य नहीं।
ध्यान रखो कि
ये दिन हर किसी के आते हैं,
फिर भला हम क्यों घबराते हैं।
मेहनत करो, पाठ दोहराओ, और समय पर सो जाओ,
सारे तनाव रुई से उड़ाओ,
ताजगी लिए परीक्षा- कक्ष को जाओ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुॅचे

-अनुपम उपाध्याय

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad