एक पृथ्वी, स्वस्थ संसार – संत निरंकारी मिशन द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर देशव्यापी आयोजन 21 जून 2025 शनिवार को योगा अभ्यास कार्यक्रम हल्द्वानी में

हल्द्वानी l संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शनिवार, 21 जून 2025 को प्रातः 6ः00 बजे भारतवर्ष के 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ ‘योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। मिशन की विभिन्न शाखाओं में यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी दी कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘योग दिवस’ का नियमित रूप से देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है, जिनका मार्गदर्शन रहा है “स्वस्थ मन, सहज जीवन।’’ उनके विचारों में यह स्पष्ट है कि मानव शरीर ईश्वर की एक अनुपम देन है जिसे स्वस्थ और सशक्त बनाकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन कर सकता है। इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी ब्रांच के संयोजक श्री आनंद सिंह नेगी ने बताया कि ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर संत निराकारी चैरिटेबल फाउंडेशन हल्द्वानी द्वारा योगा कार्यक्रम का आयोजन 21 जून शनिवार को श्री गणपति बैंकेट हॉल , जगदम्बा नगर (पानी की टंकी के सामने) हल्द्वानी में प्रातः 6 : 30 बजे से प्रातः 8 : 00 बजे तक निरंकारी सेवा दलों के भाई बहनों व SNCF के वोलनट्रियों द्वारा “करे योग रहे निरोग” को सार्थक करते हुए योगा करके शरीर को सवस्थ एंव सेहत मंद बनाये रखने का सन्देश दिया जायेगा I उन्होंने यह भी बतया की योग भारत की एक प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को सबल बनाती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि हम स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और एक सुखद, संतुलित एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की ओर बढ़ें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad