सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में जिला प्रशासन व व्यापारियों के बीच बैठक हुई

नैनीताल l माँ नयना देवी व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संबंध में नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा सहित तहसीलदार और व्यापार मंडल तल्लीताल व मल्लीताल के व्यापारी मौजूद थे l बैठक में यह तय हुआ की प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही किसी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व सभी व्यापार मंडल संगठनों से सम्पर्क भी किया जाएगा और आगे अन्य विषयों पर भी मीटिंग कॉल करने की एक व्यवस्था लागू की जाएगी। व्यापार मंडल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया की वार्तालाप या मीटिंग करे बिना इस प्रकार से व्यापारी को परेशान करने पर सभी व्यापार मंडल उसका विरोध करेंगे। यह भी बात हुई की सभी व्यापारिक संगठनों को साथ ले कर शहर के हित के लिए जो भी प्रशासन व्यवस्था लागू करेगा उस पर प्रशासन को पूर्ण सहयोग मिलेगा। बैठक में नैनीताल की सफ़ाई और नालों की गंदगी को लेकर भी चर्चा हुई और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री वर्मा ने आश्वस्त किया की वे इस पर जल्द काम करेंगेl

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad