हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल (आईटीसी होटल्स) में उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया।

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल (आईटीसी होटल्स) में उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रीत टेक द्वारा किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए उन उद्यमियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आतिथ्य, रिटेल एवं व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक एवं प्रीत टेक के निदेशक दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास में छोटे और बड़े व्यवसायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे मंच उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थानों में वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा) से सीए (डॉ.) आलोक मिश्रा, वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स जिम कॉर्बेट से मार्क निकोलस, इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (उधम सिंह नगर) से सुखविंदर सिंह, काठीपुरा काठी रोल्स से अरुण, द कबाना से वत्सल अग्रवाल, क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स (देहरादून) से डॉ. शशांक प्रतीक (स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु), अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज से प्रियव्रत चितलांगिया, वीकेजे प्रोजेक्ट्स (देहरादून) से एम.एस. राणा तथा अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज (हरिद्वार) से अरुण चौधरी शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी भाजपा उत्तराखंड कौस्तुभानंद, मा. अध्यक्ष बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय उत्तराखंड डीसीएस. रावत,महासचिव हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल सौरभ अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समीर आर्य, गन्ना मंत्री उत्तराखंड सरकार मंजीत सिंह राजू उपस्थित रहे।









