विभिन्न राज्यों से आए 54 बर्ड वॉचर पहली बार करेंगे बर्ड सर्वे , टूरिज्म के साथ ही पक्षियों का सटीक डाटा होगा तैयार

नैनीताल। प्रभागीय वनाधिकारी व प्राणी उद्यान के निदेशक टीआर बीजू लाल के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग , नैनीताल एवं ओरियनटल ट्रेल के सहयोग से पहली बार 4 दिवसीय बर्ड सर्वे का आयोजन नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व , नैनीताल वन प्रभाग , नैनीताल में किया जा रहा है । जिसका उद्घाटन गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय छायाकार अनूप साह ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह , अर्न्तराष्ट्रीय छायाकार रहे । इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के 54 बर्ड वॉचरो द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश , उत्तराखण्ड कर्नाटक , गुजरात , राजस्थान, केरल , छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश , उड़ीसा आदि राज्यों से आये बर्ड वॉचरो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह , अन्तराष्ट्रीय छायाकार द्वारा अवगत कराया गया कि इन्सेक्टीसाइड , वनाग्नि तथा मौसम परिवर्तन से पक्षियों की संख्याओं में निरन्तर कमी हो रही है उनके द्वारा ज्योलिकोट क्षेत्र बर्ड वाचिंग एवं तितली हेतु प्राकृतिवास के अनुकूल बताया गया। साथ ही उनके द्वारा बर्ड वाचिंग से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया । उनके द्वारा अवगत कराया गया कि माउण्टेन वपैल को अन्तिम बार नैनीताल एवं मसूरी पर देखा गया । नैनीताल में माउण्टेन क्वैल का प्राकृतवास अभी समाप्त नहीं हुआ है इसके मिलने की सम्भावन अभी भी है ।








