धतूरे का सेवन करने से तीन बीमार

नैनीताल। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को देर रात बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त अनुसार के निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85) मंगलवार शाम खेत में उगल तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में उगल के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने वही सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों से साग-सब्जी तोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान पौधे का सेवन न करें। बताया कि अब तीनो की हालत ठीक है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी ने आज कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी नेता कंचन चंदोला को जनपद नैनीताल का अध्यक्ष नियुक्त किया है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad