अलविदा की नमाज अदा की गई

नैनीताल। नैनीताल में रमज़ान के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुम्मा की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मल्लीताल के जामा मस्जिद व तल्लीताल मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदार नमाज़ अदा की।
इमाम मुफ़्ती अजमल काजमी व तल्लीताल के इमाम मौलाना मोईम अहमद ने रोजदारों को नमाज़ अदा करवाई, नमाज़ के बाद दुआ में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए रोजदारों ने दुआ की. अलविदा जुम्मा के मौके पर मस्जिद में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, अलविदा जुम्मा के दिन लोगों के दिलों में गम भी होता है, क्योंकि यह पवित्र और बरकतों से भरा महीना रुखसत होने वाला होता है, रमज़ान रहमत, बरकत और इज्जत का महीना है।इस दौरान अनुमन इस्लामिया के सदर सुएब अहमद, सुहेल सिद्दीकी, मो. वाहिद, जमाल सिद्दकी, एहसान हुसैन, मो. हामिद, ताहिर हुसैन, तल्लीताल अनुमन कमेटी के सदर वसी कुरैशी, तैयब हुसैन, अजमल हुसैन, अकरम खान, मो. शाह निक्की, अफ़ज़ल हुसैन फ़ौजी, अबरार हुसैन के साथ अन्य नमाजी मौजूद रहें। छोटे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।