ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर भवन मैं लगी भीषण आग

नैनीताल । नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भवनों में से एक आल्मा लॉज के निकट स्थित ग्लेनमोर भवन रविवार को आग की भेंट चढ़ गया । इस भवन के एक हिस्से में कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त ललित मोहन तिवारी परिवार के साथ रहते थे । जबकि एक एक हिस्से में अनिल जोशी  (सेवानिवृत्त एरीज) रहा करते थे । लेकिन वर्तमान में वे इस घर में नहीं थे । श्री तिवारी आज ही बाहर से नैनीताल लौटे थे । उनका परिवार सकुशल है । लेकिन भवन में रखा सामान जलकर राख हो गया है । फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन मकान का अधिकांश हिस्सा लकड़ी का बना होने से आग में काबू नहीं पाया जा सका है । यह भवन सात नम्बर को जाने वाले मार्ग में बोरा प्वाइंट के पास है । भवन में आग लगने से गैस के सिलेंडर भी फटे हैं । जिससे आग विकराल हुई है । आग दोपहर में करीब डेढ़ बजे के आसपास लगी । यह भवन ब्रिटिशकाल में 1880 में बनी हुई बताई गई है । यह भवन मूलतः स्व. देवीदत्त जोशी के पुत्रों के नाम होना बताया गया है ।