सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी

ज्योलीकोट ( नैनीताल)- भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार के प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र काण्डपाल शिक्षा विभाग में दीर्घ एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनका संपूर्ण कार्यकाल अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं बेदाग रहा। उन्होंने सदैव सभी सहकर्मियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को साथ लेकर विद्यालय को शैक्षिक तथा सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने अनुशासन, गुणवत्ता एवं संस्कारों की उत्कृष्ट परंपरा को सुदृढ़ किया। आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने कांडपाल के कार्यो की सराहना करते स्वस्थ जीवन की कामना की ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल की ओर उनके गौरवपूर्ण एवं सफल सेवाकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते की
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका आगामी जीवन आनंद, स्वास्थ्य और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे। कार्यक्रम में हरीश लाल शाह,त्रिभुवन आर्य,मनोज कांडपाल, हरिशंकर कांडपाल, हीरा लाल, जितेंद्र पाठक, राजेन्द्र प्रसाद, पूजा बिष्ट,प्रियंका पांडे आदि लोग उपस्थित थे।