मैनिया l राज्य संयुक्त परिषद जिला नैनीताल के आवाहन पर कर्मचारियों की 18 सूत्री मांग एवं सरकार द्वारा 16 जनवरी 2026 को एक काला आदेश पारित किया गया है जिस पर कर्मचारियों की पेंशन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं इस पर दूरदराज बेतालघाट रामगढ़ मुक्तेश्वर मौना एवं नैनीताल के कर्मचारी सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारी प्रान्तीय खंड लो नि वि नैनीताल के प्रांगण में एकत्रित होकर मुख्य संयोजक श्री गिरीश चंद्र जोशी जी एवं जिला महामंत्री श्री गोवन सिंह नेगी व दीवान सिंह बिष्ट श्री धन सिंह लटवाल राजेंद्र सिंह अधिकारी पान सिंह कीर्ति सिंह मोहन सिंह भोपाल सिंह ठाकुर सिंह धन सिंह देवराम रमेश चंद्र हरिश सिंह पूरन सिंह कुंदन सिंह हेमा देवी तुलसी देवी हरीश पुरी नन्द राम तमाम सेवा निवृत्त कर्मचारी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे श्री जोशी जी द्वारा प्रान्तीय खंड की प्रांगण में एक बैठक की व पत्रकार बंधुओं द्वारा कर्मचारी समस्याओं को अपने माध्यम से प्रकाशन हेतु अवगत कराया गया है बाद में एक रैली निकालते हुए समस्त कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे वहां पर राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ जिला नैनीताल के माध्यम से जिलाधिकारी को को ज्ञापन सोपा गया
मैं इस रैली में उपस्थित सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी व सेवानिवृत कर्मचारी का बहुत-बहुत हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अदा करता हूं जिन्होंने इतना अमूल्य समय देते हुए एकता का परिचय दिया एवं सरकार की आंखें खोलने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया है मैं श्री जोशी जी एवं
अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों का पुन हृदय से धन्यवाद अदा करता हूं जिन्होंने कर्मचारी की पीड़ा को समझते हुए यह पीड़ा को उत्तराखंड सरकार तक पहुंचने की कोशिश की है साथियों आगे की शेष लड़ाई भी एकता का परिचय है
महेन्द्र सिहं बिष्ट अध्यक्ष नि व क संघ लो नि वि नैनीताल