उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव

देहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वर्ष 2025–2027 के चुनावों में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कई पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया है।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में संयोजक पद पर सर्वश्री एस. चंद्रा (डॉ. स्वामी एस चंद्रा) महासचिव- आर.डी. सेमवाल, प्रचार सचिव- राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, उप-कोषाध्यक्ष- अरविंद किशोर बहुखंडी तथा लेखा परीक्षक- आर.पी. उनियाल शामिल हैं।
नाम वापसी के पश्चात शेष पदों पर एक से अधिक नामांकन वैध पाए जाने के कारण दिनांक 4 जनवरी 2026 को चुनाव कराए जाएंगे।
जिन पदों एवं प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं—
संरक्षक: तिलक राज शर्मा, माधो सिंह रावत
अध्यक्ष: बलवीर सिंह नेगी, सुनील कुमार मेहता
उपाध्यक्ष: एच.एस. काला, अवनीश कांत
संयुक्त सचिव: पी.के. सिंह, शिव राम
संगठन सचिव: चंद्रपाल सिंह, जयपाल, श्रीकांत विमल
कोषाध्यक्ष: ए.के. उनियाल, धन सिंह,
चुनाव समिति ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 4 जनवरी 2026 को मतदान कर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएं।