“लोक प्रिय मेला और त्योहार”का आयोजन से एक दिवसीय कार्यक्रम 22 दिसंबर 2025 स्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल उत्तराखण्ड मे किया गया

नैनीताल l संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार (C.F.P.G.S. ) के सहयोग सॅ पारम्परिक पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों
संस्कृति को समर्पित ‘ जलागम समिति संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विकास तथा कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार प्रसार तथा पारम्परिक सांस्कृतिक संगीत नृत्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, उत्तराखण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि श्री प्रमीण सती जी उप प्रधानाचार्य भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल । और विशिष्ट अतिथी नेहा आर्या संगीत शिक्षिका प्रभारी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल प्रधानाचार्य के तत्वाधान मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री लाल सिंह रावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत बेज अलंकार कर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के महासचिव द्वारा सम्मानित दर्शको व स्कूल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। जलागम समिति ने सांस्कृतिक संस्थान द्वारा बीस दिवसीय झोड़ा चांचरी छपेली एवं उत्तराखंड की पारम्परिक लोक कलाओं लोक नृत्यों के प्रशिक्षण के उपरान्त आज भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में पारम्परिक सांस्कृतिक संगीत नृत्य कार्यक्रमों ” लोकप्रिय मेला और त्यौहार” का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता का उद्गम है हिमालय। हमारी संस्कृति परम्परा और पहचान है तथा गंगा यमुना और कई अन्य नदियॉ उत्तराखण्ड में निकलती है। उनमें से गंगा संबसे पवित्र और प्रमुख है क्योकि वह भारत की आत्मा उसकी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होने कहा कि कला, शिल्प, नृत्य और संगीत आज भी कई देवी देवताओं के साथ साथ मौसमी चक्रों पर केन्द्रित है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति यहॉ के लोगों की जीवनशैली में अभिव्यक्त होती है। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पर आधारित ” कुमाऊ रंग महोत्सव” पर कार्यक्रम संस्था द्वारा आयोजित किये गये। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन श्री उमेश कांडपाल द्वारा किया गया।
1 सर्वप्रथम नंदा सुनंदा की वंदना ओ नंदा सुनंदा तू देंडी है जाए
2 झोडा मेरी रुकता साली
3 गीत अजय कुमार आज कुछे मैत जा
4 ग्रुप नृत्य थल को कौतिक
5 गीत नेहा
6 ग्रुप नृत्य ओटूवा बेलडा
7 गीत अजय कुमार। जागजा ओ चकौरा
8 गीत नेहा
9 बग्वाल नृत्य नाटिक

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 524वे दिन भी जारी रहा।

निर्देशन- किशन लाल
सह निर्देशन- लाल सिंह रावत
नृत्य निर्देशन-रिया टम्टा
संगीत निर्देशन अजय कुमार।
गायन कलाकार- अजय कुमार, नेहा आर्या, भुवन कुमार
नृत्य कलाकार- हैरी,, ,तारा, गौरव, आशिष, गुंजन, सचिन,, पंकज कुमार पिंकी, निलम तिवारी,
वाद्य कलाकार- हारमोनिय मे अजय कुमार,
ढोलक में गौवर कुमार,
की बोर्ड शुभम कुमार ,पर भूवन कुमार,
बॉसुरी पर कैलाश कुमार।
अतं में संस्था के अध्यक्ष लाल सिंह रावत ने कहा कि कि पूरे विश्व में भारत अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए प्रसिद्ध है। ये विभिन्न संस्कृति और परम्परा की भूमि है। भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता का देश है। भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण तत्व अच्छे शिष्टाचार, तहजीब, सभ्य संवाद, धार्मिक संस्कार, मान्यताए और मूल्य आदि है। भारतीय लोक संस्कृति के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की अति आवश्कयता है उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान, एक कदम स्वच्छता की ओर, विषय पर लोगों को जानकारी दी। कलाकारों एवं प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन के साथ सभी का आभार प्रकट करते हुए समापन किया गया।

                        लाल सिंह 
         अध्यक्ष- जलागम समिति सजगौरी 

मो.नं. 95570 73377