नगर के आंतरिक मार्गों से वाहनों को हटाया जाए, नगर पालिका के सभासद जगाती ने कोतवाल को सौंपा पत्र

नैनीताल। नगर पालिका अयारपाटा क्षेत्र के सभासद मनोज शाह जगाती ने कोतवाल को एक पत्र देकर कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जितने भी नैनीताल के आंतरिक मार्ग हैं उन सभी मार्गों में वाहनों की पार्किंग प्रतिबन्धित है। परन्तु उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी अयारपाटा वार्ड में मन्नू महारानी होटल चौराहे से डी०आई०जी० निवास/डलहौजी मार्ग/अरोमा होटल के नीचे वाले मार्ग/विमल कुंज से बारा पत्थर पैदल मार्ग / मस्जिद से डी०आई०जी० निवास मार्ग में होटलों में आये पर्यटकों के वाहन व टैक्सी वाहन खड़े हो रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है तथा स्कूलों वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि सम्बन्धित गम्भीरता से लेते हुए इन वाहनों को वहाँ से हटाते हुए इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाये।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad