सोमवार को नैनीताल में वितरित किए 335 सिलेंडर

नैनीताल l सरोवर नगरी में गैस के लिए लोगों को घंटा इंतजार करना पड़ रहा है उसके बाद भी लोगों को गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, गैस की किल्लत चलते लोगों ने सुबह से ही गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l शहर में 335 सिलेंडर वितरित किए जाएंगे l
सोमवार को नैनीताल में रोटेशन के अनुसार स्टोन ले, गेठिया, तल्लीताल धर्मशाला, बोरा प्वाइंट, डीएसएऔर तल्लीताल शेरवानी में गैस वितरित की गई l बीते रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सभी गैस वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे l गैस की गाड़ी आने से पहले सुबह आठ बजे से लोगों ने गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि शहर में 400 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग की थी जिसमें से 335 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की गई है l रोटेशन में स्टोन ले में 30, गेठिया में 50 तल्लीताल धर्मशाला 70, बोरा प्वाइंट में 45, डीएसए में 80 और शेरवानी में 50 सिलेंडर वितरित किए हैं l












